Site icon Khabribox

नैनीताल: नौकुचियाताल भक्ति धाम के पुजारी के साथ फ्राड, गूगल पे सिखाने के बहाने ठगे 1.20 लाख रुपये

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां धार्मिक पर्यटन में साधना एवं मेडिटेशन को भक्तिधाम नौकीचीयताल पहुंचे दंपत्ति ने मंदिर के पुजारी के साथ साइबर क्राइम किया।

पंडित के साथ ठगी-

जिसके बाद मंदिर के पुजारी ने तल्लीताल थाने में इसकी तहरीर दी है। जिसमें कहा गया कि भक्तिधाम में हमेशा पर्यटकों की आवाजाही रहती है। जो मुख्य रूप से यहां साधना, मेडिटेशन करने आते हैं। ऐसा ही एक दंपत्ति बीते दिनों यहां रुका था। जिन्होंने उनके साथ गूगल पे सिखाने की बात कही। वर्तमान समय की दरकार को देखते हुए उन्होंने इसे स्वीकार किया और उन्हें अपना मोबाइल दे दिया। इसी दौरान उन्होंने उस में गूगल पे डाउनलोड किया। उनके खाते से 1.20 लाख की धोखाधड़ी की। इसके बाद वह यहां से चले गए। उनके जाने के बाद उन्हें धोखाधड़ी का पता लगा। उन्होंने पुजारी जगदीश पांडे के खाते से 1.20 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। जिस पर उन्होंने पुलिस से इसकी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Exit mobile version