Site icon Khabribox

नैनीताल: इस दिन लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, यह सुविधाएं होंगी उपलब्ध, जानें

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में नगर की महिलाओं के संगठन लेक सिटी वेलफेयर क्लब एक शिविर का आयोजन करने वाला है।

05 मई को होगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार 5 मई को नगर के सीआरएसटी इंटर कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। बताया कि इस बार क्लब द्वारा साई हॉस्पिटल हल्द्वानी के सहयोग से सुबह 10 से शाम 3 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। बताया कि इस शिविर में हल्द्वानी से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रमोद जोशी, न्यूरो सर्जन डॉ.चारू वर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.मोहन सती, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्का सती, फिजिशियन डॉ. मुकेश जोशी और फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.नवीन लोहनी अपनी सेवाएं देंगे। जिसमें नगर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेने की अपील की है।

Exit mobile version