Site icon Khabribox

नैनीताल: नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 08 लोगों ने किया रक्तदान

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के शहर हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव में, पुलिस अधीक्षक यातायात/क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्र के मार्गदर्शन में, यातायात निरीक्षक हल्द्वानी शिवराज सिंह बिष्ट द्वारा सेवा क्रांति वैलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा।

किया जागरूक

जिसमें इस  शिविर में हल्द्वानी के टैक्सी चालकों, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष और पदाधिकारियों सहित कुल 100 लोगों ने भाग लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। इनमें से 08 लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही, वाहन चालकों से अनुरोध किया गया कि वे सुगम यातायात व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Exit mobile version