Site icon Khabribox

नैनीताल: सेंट मेरीज से IAS और अब जिले की कमान: नैनीताल की बेटी आईएएस सोनाक्षी सिंह तोमर बनीं किन्नौर की की नई DC, क्षेत्र में खुशी की लहर

​नैनीताल: नैनीताल की बेटी और 2016 बैच की आईएएस अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर को हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर का नया उपायुक्त (डीसी/डीएम) नियुक्त किया गया है।

खुशी की लहर

​जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 25 सितंबर को किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके बाद सोनाक्षी ने शिमला में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (BBNDA) में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर तैनात थीं। मूल रूप से नैनीताल के मल्लीताल (बड़ा डाकघर के पास) की रहने वाली सोनाक्षी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट मेरीज कॉन्वेंट नैनीताल से पूरी की (2008 में 12वीं उत्तीर्ण) की। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल की और 2016 बैच की आईएएस अधिकारी बनीं।

​

Exit mobile version