Site icon Khabribox

नैनीताल: आज से कॉर्बेट नेशनल पार्क का पर्यटन जोन ढिकाला पर्यटकों के लिए बंद

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के रामनगर में कॉर्बेट नेशनल पार्क का सर्वाधिक रोमांचकारी पर्यटन जोन ढिकाला आज से बंद हो गया है।

पर्यटन जोन ढिकाला बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोन ढिकाला के साथ ही दुर्गादेवी पर्यटन जोन भी आज 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद हो गया है। पार्क में अब रात्रि विश्राम भी पर्यटक नहीं कर पाएंगे। बताया कि बरसात को देखते हुए आज 15 जून से पर्यटकों के लिए ढिकाला, दुर्गादेवी जोन को 15 जून से बंद कर दिया जाएगा। वहीं आज 15 जून के बाद पर्यटक ढिकाला को छोड़कर अन्य जोन में केवल डे सफारी करेंगे। गर्जिया, बिजरानी, झिरना और ढेला जोन में पर्यटक जंगल सफारी करेंगे। लेकिन बिजरानी पर्यटन जोन में भी 30 जून के बाद डे सफारी नहीं होगी।

Exit mobile version