Site icon Khabribox

नैनीताल: 30 अगस्त को माउंटेन मानसून मैराथन का होगा भव्य आयोजन, विजेताओं के लिए इतने लाख रुपये के पुरस्कार

नैनीताल: नैनीताल में ‘रन टू लिव’ संस्था की ओर से बहुप्रतिक्षित माउंटेन मानसून मैराथन का भव्य आयोजन किया जाना है। यह आयोजन आगामी 30 अगस्त को होगा‌।

माउंटेन मानसून मैराथन का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार इस बार मैराथन का यह 15वां संस्करण होगा। बीते दिन प्रेस वार्ता में संस्था द्वारा इसकी जानकारी दी गई। बताया कि इस बार प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए कुल 5.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। धावकों के लिए मैराथन में विभिन्न श्रेणियों का निर्धारण किया गया है।
• ​21 किलोमीटर की दौड़
• ​10 किलोमीटर की दौड़
• ​5 किलोमीटर की दौड़
• ​रन फॉर फन की विभिन्न श्रेणियां

चल रहें आवेदन

इसके लिए आवेदन चल रहे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गई है, जिसके बाद स्थानीय प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से धावक हिस्सा लेंगे। इसमें विभिन्न आयु वर्गों को शामिल किया गया है। 21 किलोमीटर की मुख्य मैराथन डीएसए मैदान से शुरू होकर वापस वहीं समाप्त होगी।

Exit mobile version