Site icon Khabribox

नैनीताल: जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में ग्राफिक एरा के छात्र की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाए‌ यह आरोप

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। एफटीआई के जंगल में दोस्तों संग पार्टी मनाने आए ग्राफिक एरा हल्दूचौड़ के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

छात्र की संदिग्ध हालात में मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हल्दूचौड़ के दौलिया गांव में रहने वाला 20 वर्षीय दिव्यांशु पांडे पुत्र गोपाल दत्त पांडे बेरीपड़ाव स्थित ग्राफिक एरा में बीकाम आनर्स तृतीय सेमेस्टर का छात्र है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को सुबह नौ बजे दिव्यांशु घर से कॉलेज जाने की बात कहकर गया था। वहीं दोपहर ढाई बजे दिव्यांशु ने अपनी मां को वीडियो काल किया और बताया कि उसे पीटा गया है। इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया। शाम को सवा तीन बजे एक दोस्त ने दिव्यांशु की मां को फोन किया कि दिव्यांशु ने फांसी लगा ली है। जिसके बाद परिजन जंगल गये। पुलिस को भी सूचना दी गई। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।

जांच कर रही पुलिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर छात्र के तीन दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version