Site icon Khabribox

नैनीताल: घोड़ाखाल में गुलदार ने एक मवेशी को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। घोड़ाखाल सैनिक स्कूल व आसपास के इलाकों में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुलदार ने एक मवेशी को अपना शिकार बना लिया। जिसके बाद से लोग भी डरे हुए हैं। ग्राम प्रधान गणेश जोशी ने बताया कि गांव में दहशत का माहौल है।

गुलदार का मूवमेंट किया जा रहा है ट्रैश

गांव के घरों में कुत्ते नहीं बचे हैं। मवेशी को जंगल में ही गुलदार अपना निवाला बना रहा है। ग्रामीणों ने गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग वन विभाग से की है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि तीन समय की गश्त की जा रही। लोगों को सावधान भी किया जा रहा है। गुलदार का मूवमेंट ट्रैश किया जा रहा है।

Exit mobile version