Site icon Khabribox

नैनीताल: कैंची धाम और भीमताल में आज व कल वीकेंड व गणेश चतुर्थी को लेकर भारी भीड़ की संभावना, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान, देखें

नैनीताल: वीकेंड और श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है।

यातायात व्यवस्था

जिस पर क्षेत्र में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस ने व्यापक यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू किया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए निम्नलिखित रूट डायवर्जन और नियम प्रभावी रहेंगे।
• ​भारी वाहनों का डायवर्जन: अल्मोड़ा व रानीखेत की ओर से हल्द्वानी जाने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से वाया रामगढ़-मुक्तेश्वर होकर भेजा जाएगा।
• ​आवश्यक सेवाएं व अन्य भारी वाहन: हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले आवश्यक सेवा के भारी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से चलेंगे। अन्य भारी वाहनों को दबाव बढ़ने पर मस्जिद तिराहा भवाली के पास रोका जाएगा या रामगढ़/खुटानी मार्ग से भेजा जाएगा।

शटल सेवा व्यवस्था

◦ ​वाया भीमताल आने वाले पर्यटक: अपने निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क करेंगे, जहां से कैंची धाम के लिए स्थानीय शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।
◦ ​वाया गेठिया/नैनीताल आने वाले पर्यटक: वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से भी श्रद्धालु शटल सेवा से मंदिर पहुंचेंगे।
• ​चार पहिया वाहनों का मार्ग: हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले चार पहिया वाहन रामगढ़ व खुटानी मार्ग का प्रयोग करेंगे। वहीं, पहाड़ों की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन क्वारब-नथुवाखान-रामगढ़ मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
• ​टैक्सी व दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध: वीकेंड और अवकाश के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

Exit mobile version