Site icon Khabribox

नैनीताल: जनपद में भारी बारिश का दौर जारी, रहें सुरक्षित, एसएसपी ने की यह जनअपील

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में भारी बारिश का दौर जारी है। जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन (मलवा गिरना) और नदी-नालों में तेज बहाव जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

🛑 आमजनमानस से अपील

▪️ इस दौरान अनावश्यक रूप से पहाड़ी क्षेत्रो की ओर यात्रा करने से बचें, बहुत जरूरी होने पर मार्गों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर ही यात्रा करें।
▪️ नदी-नालों या बहाव वाले स्थानों को पार करने की कोशिश न करें।
▪️भूस्खलन और जलभराव संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
🚓 पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं व मौके पर तैनात हैं।
📞 किसी भी प्रकार की आपातकालीन सूचना/राहत बचाव कार्य हेतु तुरन्त संपर्क करें।
➡️ 112 (आपातकालीन नंबर)
➡️ नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम- 9411112979

Exit mobile version