Site icon Khabribox

नैनीताल: हैलो- गांव में झगड़ा हो रहा है और मुझे चाकू मार दिया है, सूचना पर पंहुची पुलिस तो हो गई हैरान

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। डायल 112 पर विक्रम सिंह निवासी सुआकोट पोखरी द्वारा सूचना दी गई कि गांव में झगड़ा हो रहा है और मुझे चाकू मार दिया गया है। इस सूचना पर रोहिताश सागर थानाध्यक्ष खन्सयू द्वारा तत्काल थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया तो सूचना असत्य पाई गई।

पुलिस ने की चालानी कार्यवाही

शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि हमारा लेंटर पड़ा था, इसीलिए दारू पी ली थी, नशे में झूठी सूचना मेरे द्वारा दे दी गई। इमरजेंसी सेवा पर गलत सूचना देने तथा पुलिस को गुमराह करने के संबंध में शिकायतकर्ता विक्रम सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी ग्राम सुवाकोट पोखरी थाना खन्स्यू का धारा 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत ₹10,000 का कोर्ट का चालान कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

Exit mobile version