Site icon Khabribox

नैनीताल: यहां एक युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ मल्लीताल कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गोपाला सदन में कमरे से बाहर युवक का शव मिला है।

युवक ने की आत्महत्या-

जानकारी के अनुसार पुलिस की प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि युवक ने खुद तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की होगी। कोतवाल ने बताया की मृतक 25 वर्षीय सौरभ पांडे पुत्र रामलखन पांडे निवासी हनुमानगढ़ मार्केट, थाना सिंघानिया, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान का युवक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला के साथ प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है मामला:

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ मार्केट, थाना सिंगारिया, जिला हनुमानगढ़ राजस्थान निवासी सौरभ पांडे (26) पुत्र रामलखन पांडे का करीब 4 वर्ष पूर्व नैनीताल निवासी महिला रीना पांडे से सोशल साइट्स पर संपर्क हुआ। इस दौरान वह एक म्यूजिक ऐप के जरिए संपर्क में आए। जिसके बाद दोनों में बातचीत होना शुरू
हो गया। बातचीत बड़ने लगी तो दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए।

महिला से मिलने नैनीताल पहुंचा था युवक:

इधर गुरुवार को संबंधित युवक महिला से मिलने नैनीताल पहुंचा था। इस दौरान उसने यहां एक स्कूटी किराए पर ली। जिसके बाद वह महिला से संपर्क करने लगा। महिला शहर के ही एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षिका हैं। महिला का आरोप है, कि युवक ने उससे पिछले कुछ सालों में लाखों रुपए भी उधार लिए हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वह महिला को परेशान कर रहा था। जिसके चलते उसने युवक को फोन पर ब्लॉक किया हुआ था। यही कारण है कि दोनों के बीच बात नहीं हो पा रही थी। महिला के अनुसार शुक्रवार तड़के जब उसने घर का दरवाजा खोला तो ठीक सामने सौरभ अचेत पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी गई।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को दी जानकारी:

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि फिलहाल प्रकरण में जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक के सीने से गोली आरपार हुई है। घटनास्थल से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। युवक से मिले मोबाइल फोन पर महिला से चैटिंग समेत अन्य दस्तावेज भी पुलिस ने सुरक्षित रखे हैं। फॉरेंसिक टीम को जानकारी दे दी गई है। जल्द ही स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी।

Exit mobile version