Site icon Khabribox

नैनीताल: यहां एक युवक को संदिग्ध हालात में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रामनगर में किसी अज्ञात ने गूलरघट्टी में एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया।

जांच में जुटी पुलिस-

जानकारी के अनुसार खताड़ी निवासी सौरभ लाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार की दोपहर वह अपने दोस्त प्रथम उर्फ प्रिंस के साथ बाइक से गूलरघट्टी जा रहा था। गूलरघट्टी में एक स्थान पर उन लोगो ने बाइक रोकी। तभी किसी अज्ञात युवक ने उसकी जेब में तमंचा डालकर गोली चला दी। गोली उसके दाएं जांघ में लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद परिजन युवक को निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version