नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए भारतीय डाक विभाग ने एक विशेष स्मारक डाक लिफाफा जारी किया है।
यह डाक लिफाफा जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को यह विशेष स्मारक डाक लिफाफा जारी किया गया। भारतीय डाक विभाग ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक योगदान को सम्मानित करते हुए उस पर आधारित यह डाक लिफाफा जारी किया।
एतिहासिक क्षण के बनें साक्षी
इस मौके पर कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक सरिता आर्या, उत्तराखंड की मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल शशी शालिनी, इंडिया पोस्ट के निदेशक अनसूया प्रसाद और एरीज के निदेशक डॉ. मनीष नाज़ा मौजूद रहे। साथ ही स्मारक लिफाफे का विमोचन किया। वहीं अजय टम्टा ने कहा कि यह स्मारक लिफाफा कुमाऊं विश्वविद्यालय की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और समाज के प्रति उसके योगदान का प्रतीक है।