Site icon Khabribox

नैनीताल: ऐतिहासिक लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का इसी माह हो सकता है आयोजन, जानें

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में ऐतिहासिक लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता इसी माह से आयोजित की जा सकती है।

प्रतियोगिता का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष 102 वीं लैंडो लीग प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिसके लिए अब तक 23 टीमें आवेदन कर चुकी हैं। डीएसए और नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पहले प्रतियोगिता जुलाई में शुरू होनी थी लेकिन मैदान के समतलीकरण के चलते इसमें देरी हुई। जिसके बाद अब प्रतियोगिता इसी माह से शुरू होने की उम्मीद है। इस संबंध में फुटबॉल सचिव पवन खड़ायत ने बताया कि मैदान के समतलीकरण का कार्य पूरा होते ही अनुमति मिलने के बाद बुधवार से प्रतियोगिता कराई जाएगी।

Exit mobile version