Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय में आज व कल अवकाश घोषित, जानें वजह

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में बीते 04 नवंबर को धूमधाम से कुमाऊं विश्वविद्यालय का 20वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल हुई।

आदेश जारी

जिसके बाद अब 20वें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के उपरांत कर्मचारियों को प्रतिपूरक अवकाश प्रदान किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्वविद्यालय के कुलसचिव के अनुसार दीक्षांत समारोह की तैयारियों के दृष्टिगत 1 और 2 नवम्बर (ईगास अवकाश व रविवार) को विश्वविद्यालय व उसके सभी परिसरों के कार्यालय एवं विभाग खुले रहे थे। इन तिथियों में हुए विश्वविद्यालयी कार्य के एवज में विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में 6 व 7 नवम्बर को और डीएसबी परिसर नैनीताल तथा सर जेसीसी बोस तकनीकी परिसर भीमताल में 6 नवम्बर को अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में आदेश भी जारी किए गए हैं।

Exit mobile version