Site icon Khabribox

नैनीताल: कल नैनीताल और भवाली पालिका क्षेत्र के सभी शासकीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, जानें वजह

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु आज से दो दिवसीय नैनीताल जिले के भ्रमण पर आ रहीं हैं।

आदेश जारी

उनके भ्रमण को लेकर कल चार नवंबर को नैनीताल और भवाली पालिका क्षेत्र के सभी शासकीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। जानकारी के अनुसार इस संबंध में डीएम ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी किए हैं। जिसमें कहा है कि राष्ट्रपति के जनपद नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत चार नवंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र एवं भवाली नगर पालिका क्षेत्र स्थित समस्त शासकीय विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। वहीं हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के काठगोदाम से आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी तक के यात्रा मार्ग से आच्छादित क्षेत्र के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र अपराह्न एक बजे तक संचालित होंगे। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को अपने स्तर से संबंधितों को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version