Site icon Khabribox

नैनीताल: देहरादून में हुआ सम्मान समारोह, डीजीपी ने नैनीताल पुलिस में तैनात आरक्षी अभि0 हेमा ऐठानी को किया सम्मानित

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में दिनांक-22/11/2023 को पुलिस मुख्यालय देहरादून के सरदार पटेल भवन में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

डीजीपी ने किया सम्मानित

इस सम्मान समारोह में जनपद नैनीताल से आरक्षी अभि0 हेमा ऐठानी जो वर्तमान में सोशल मीडिया एवं सहायक पीआरओ के कार्यो का सम्पादन कर रही हैं। डीजीपी द्वारा उनके द्वारा विगत वर्षो में किये गये कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नगद ईनाम से सम्मानित किया गया। इनके द्वारा जनता के मध्य पुलिस की मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा की छवि को उजागर करने, भ्रामक एवं फेक न्यूज को प्रसारित होने से रोकने एवं आम-जनमानस को लगातार जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इनकी कर्तव्यनिष्ठा और लगन जनपद के अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणा का श्रोत है।

एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

जिस पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने शुभकामनाएं दी है।

Exit mobile version