Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी के निर्देशन में चला घर-घर सत्यापन, बेपरवाह 26 भवन स्वामियों के विरुद्ध हुई यह कार्यवाही, 387 का किया सत्यापन

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का  सत्यापन कराया जा रहा है।   
बिना सत्यापन किरायेदारों को निवास कराने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध भी लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 11\06\2025 को सत्यापन अभियान में निम्नवत कार्यवाही की गई।

कुल कार्यवाही का विवरण-

• कुल चैक किये घर, दुकान, फड़ फेरीआदि- 900
कुल सत्यापन किया गया – 387
सत्यापन न करने पर चालानी कार्यवाही– 131 व्यक्तियों पर (81 पुलिस अधिनियम अंतर्गत) जुर्माना- 39,000 रुपये
कुल भवन स्वामी, दुकान मालिक व ठेकेदारों के कोर्ट चालान 26 व्यक्तियों पर
कुल जुर्माना – ₹2,60,000

Exit mobile version