Site icon Khabribox

नैनीताल: आज और कल जा रहें हैं कैंची धाम, तो पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट, वीकेंड पर बदली है रूट और पार्किंग की व्यवस्था

नैनीताल: कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर उमड़ने वाली भारी भीड़ और यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के लिए नैनीताल पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है।

भारी वाहनों का डायवर्जन

वीकेंड पर अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी जाने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन अब रामगढ़ और मुक्तेश्वर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुँचेंगे। वहीं, हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले अन्य भारी वाहनों को यातायात का दबाव अधिक होने पर मस्जिद तिराहा (भवाली) के पीछे रोका जाएगा या उन्हें रामगढ़ और खुटानी मार्ग की ओर भेजा जाएगा। आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन अपने निर्धारित रूट से चल सकेंगे।

पर्यटकों के लिए पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था

भीमताल मार्ग से आने वाले: जो पर्यटक भीमताल होते हुए कैंची धाम जाना चाहते हैं, उन्हें अपने वाहन भीमताल विकास भवन पार्किंग में खड़े करने होंगे। यहाँ से मंदिर तक जाने के लिए स्थानीय शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।
गेठिया/नैनीताल मार्ग से आने वाले: जो पर्यटक गेठिया या नैनीताल के रास्ते कैंची धाम जाना चाहते हैं, उन्हें अपने वाहन भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क करने होंगे। यहाँ से भी आगे की यात्रा शटल सेवा के माध्यम से पूरी करनी होगी।

टैक्सी और दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध

वीकेंड के दौरान कैंची धाम मंदिर के पास टैक्सी और दोपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को भी सैनेटोरियम पार्किंग में खड़ा करना अनिवार्य होगा, जिसके बाद पर्यटक शटल सेवा का उपयोग कर सकेंगे।

की अपील

नैनीताल पुलिस ने सभी वाहन स्वामियों, चालकों और पर्यटकों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले इस डायवर्जन प्लान को ध्यान में रखें और पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Exit mobile version