Site icon Khabribox

नैनीताल: IG रिधिम अग्रवाल और SSP मंजुनाथ टीसी रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने उतरे सड़कों पर, अपराधियों को सीधा संदेश

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए वर्तमान में घटित गंभीर आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के क्रम में Visible Policing की अवधारणा को धरातल पर लागू करने, पारंपरिक पुलिसिंग (गश्त, पिकेट, रात्रि चेकिंग) को सशक्त बनाने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मैदान में उतरे अधिकारी 

इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार Visible Policing को प्रभावी बनाने तथा पारंपरिक पुलिसिंग की व्यवस्था परखने हेतु पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र रिधिम अग्रवाल एवं एस‌एसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी सहित सभी आला अधिकारी स्वयं मैदान में उतरे। ड्यूटीरत पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को चेकिंग के दौरान अधिक सतर्क रहने और अराजक तत्वों पर प्रभावी नकेल कसने के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी, एसपी नैनीताल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी सहित जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में *गश्त बढ़ाने तथा ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारियों को देर रात अनावश्यक घूमने वालों पर सख्त रोक-टोक‌ करने के निर्देश दिए गए।

दिए जरूरी निर्देश

दिनांक 12.02.2026 को जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित हाई लेवल गोष्ठी में प्रभावी कानून व्यवस्था हेतु निम्न निर्देश दिए गए—
✅ सभी क्षेत्राधिकारी रात्रि में अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहेंगे तथा दिन-रात्रि की लोकेशन एवं कार्य से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। लापरवाही पर कठोर कार्यवाही होगी।
✅ सभी थाना/चौकी प्रभारी प्रत्येक दशा में रात्रि गश्त एवं पिकेट ड्यूटी लगाकर स्वयं क्षेत्र में रहकर चेकिंग सुनिश्चित करेंगे।
✅ थाना प्रभारी दिन एवं रात्रि की लोकेशन से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए Visible Policing को प्रभावी बनाएंगे।
✅ थानों में उपलब्ध पुलिस बल के अनुसार अधिक से अधिक रात्रि ड्यूटी लगाई जाएगी तथा पुलिस अधीक्षक नैनीताल/हल्द्वानी द्वारा प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी।✅ रात्रि गश्त के दौरान रात्रि 11 बजे तक सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद कराए जाएंगे तथा शराब व जुए के अड्डों की सघन चेकिंग होगी। CPU कर्मियों की ड्यूटी भी रात्रि 11 बजे तक रहेगी।
✅ रंजिशन आपसी विवाद वाले मामलों को चिन्हित कर दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की जाएगी।
✅ अभ्यस्त/सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर/गुंडा एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

एक्शन में पुलिस कप्तान

पुलिस की चेकिंग के दौरान रोडवेज के पास काले शीशे लगे होने पर संदिग्ध वाहन BALENO UK04AM–8838 संदिग्ध प्रतीत हुआ। एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर उक्त वाहन को चेक करने पर चालक आदित्य नेगी पुत्र कुंदन सिंह नेगी निवासी जज फार्म डहरिया थाना मुखानी शराब के नशे में पाया गया तथा तलाशी लेने पर उक्त के कब्जे से 12 बोर के 05 अवैध कारतूस बरामद होने पर उक्त को गिरफ्तार किया गया। तथा वाहन उपरोक्त को सीज किया गया। उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफ0आई0आर0 नंबर 54/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

Exit mobile version