Site icon Khabribox

नैनीताल: गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी का हुआ भंडाफोड़, दो वाहनों के साथ 04 लोग गिरफ्तार


नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 24.04.2025 को थाना तल्लीताल पुलिस ने गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी करते 02 पिकअप वाहन में पकड़े गए। जिसमे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्यवाही

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा जानकारी दी गई कि मुखबिर की सूचना पर ज्ञात हुआ है कि दो पिकअप वाहन, जिनमें इंडेन कमर्शियल गैस सिलेंडर भरे हैं, मल्लीताल से तल्लीताल की ओर आ रहे हैं, जिनका प्रयोग अवैध रूप से कालाबाजारी हेतु किया जा रहा है। सूचना के आधार पर डांट चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें दो पिकअप वाहन UK04CC1748 व‌ UK04CC1896‌ को रोका गया। जांच करने पर दोनों वाहनों में क्रमशः 30 (23 भरे, 7 खाली) एवं 28 (17 भरे, 11 खाली) कमर्शियल इंडेन गैस सिलेंडर पाए गए। वाहन चालक व सहायक क्रमशः- सूरज सिंह पुत्र संग्राम सिंह, निवासी अमृत रसोई, तल्लीताल  तथा अशोक बिष्ट पुत्र जय लाल निवासी गाड़ी पड़ाव, मल्लीताल, हितेश चंद्र पुत्र प्रकाश चंद्र, निवासी ओक पार्क, मल्लीताल, गणेश बिष्ट पुत्र महेंद्र बिष्ट, निवासी रॉयल होटल कंपाउंड, मल्लीताल *उक्त सभी व्यक्ति वैध कागजात प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे एवं सिलेंडरों के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अवैध रूप से की जा रही थी। अभियुक्तों को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

पुलिस टीम रहीं शामिल

Asi सुनील कुमार
का0 अमित कुमार

Exit mobile version