Site icon Khabribox

नैनीताल: पिकअप में चोरी छिपे ले जाए जा रहे अवैध रुपए बरामद

एसएसपी नैनीताल द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव 2022 को निष्पक्ष  एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में बीती रात को श्री हरबंश सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के निर्देशन में श्री दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में लामाचौड़ बैरियर पर 01 पिकअप UK04CA9803 के संदिग्ध पाकर चेक किया गया तो उसमे वाहन चालक के बगल में बैठे एक व्यक्ति नवीन ढैला पुत्र प्रताप सिंह निवासी लमगड़ा जनपद अल्मोड़ा के गले में लटकाए हुए एक भूरे बैग में बिना किसी वैध दस्तावेज के रुपए 1,21,100 छिपाए हुए थे।

धनराशि को जब्त किया गया

जिससे व्यक्ति द्वारा चुनावी माहौल को प्रभावित करने की संभावना होने पर मुखानी पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते व्यक्ति के कब्जे से संपूर्ण धनराशि को जब्त किया गया है।

पुलिस टीम

1. श्री दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष मुखानी।
2. उ०नि० नीरज चौहान, प्रभारी चौकी लामाचौड़।
3. उ०नि० शिवेंद्र सिंह, थाना मुखानी।
4. कानि० संजय गुप्ता

Exit mobile version