Site icon Khabribox

नैनीताल: 38th नेशनल गेम्स के महिला खिलाड़ियों और वॉलिंटियर्स को दी जरूरी जानकारी, किया जागरूक

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

कोतवाली लालकुआं

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी लालकुंआ दीपशिखा अग्रवाल द्वारा गौलापार स्टेडियम में 38th नेशनल गेम्स के महिला खिलाड़ियों और वॉलिंटियर्स को जागरूकता अभियान के तहत नशे से दूर रहने एवं नशे के दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त महिला संबंधित अपराधों, अधिकारों एवम महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई तथा उत्तराखंड पुलिस एप से सम्बंधित जानकारी दी गई।

कोतवाली हल्द्वानी

दिनाँक 12/01/2025 को  प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत टीपी नगर, मण्डी, मंगलपड़ाव, भोटिया पड़ाव क्षेत्र में नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे रैली जागरूकता का कार्यक्रम कर जनता को जागरूक किया गया नशा मुक्ति जनजागरूकता से सम्बन्धित नुक्कड नाटक आयोजित की गयी तथा जनता को जागरूकता पम्पलेट वितरित किये गये।

कोतवाली रामनगर

बीते कल दिनांक 13.01.2025 को MR Healthcare फैक्ट्री पीरुमदारा में कार्य करने वाले कर्मचारियों को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में अवगत करते हुए नशे से दूर रहने हेतु जागरूक तथा जागरूकता पाम्पलेट लगाए गए।

थाना वनभूलपुरा

थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत मुजाहिद चौक, ताज चौक व गली मोहल्ले में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाकर  स्थानीय लोगों एवं बच्चों के साथ मिलकर रैली का आयोजन किया गया तथा विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनमानस से नशा न करने की अपील की गई इसके अतिरिक्त ऑटो आदि वाहनों में जागरूकता पंपलेट चस्पा किए गए।

थाना मुक्तेश्वर

थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर द्वारा लोगों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया तथा आम जनमानस हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया।

Exit mobile version