Site icon Khabribox

नैनीताल: जरूरी सूचना: बेतालघाट में हुई सड़क दुर्घटना के सम्बंध में फैली यह खबर है भ्रामक, एसएसपी ने की यह अपील


नैनीताल में बेतालघाट में हुई सड़क दुर्घटना के सम्बंध में एक अखबार विशेष द्वारा वाहन में 32 लोग सवार बताए गए हैं जो कि भ्रामक व झूठ है।

किया यह अनुरोध

एसएसपी ने कहा कि अखबार विशेष द्वारा राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की छवि खराब करने हेतु इस तरह की भ्रामक/झूठी खबरें छापी जा रही हैं। साथ ही अधिकारियों से बात किये बगैर ही उनका वर्जन भी छापा जा रहा है। जिस पर सभी से अनुरोध किया है कि इस तरह की भ्रामक खबरों में विश्वास न करें। पुलिस द्वारा ऐसी झूठी एवं भ्रामक खबर छापने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Exit mobile version