Site icon Khabribox

नैनीताल: जरूरी खबर: आज से भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी कटान का कार्य, देखें डायवर्ट रूट

जरूरी खबर है। गरमपानी(नैनीताल) में  भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज से आवाजाही में बदलाव है।

यातायात को लेकर यह बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झूलापुल गरमपानी में थुवा की पहाड़ी का कटान का कार्य शुरू होना है। पहाड़ी का कटान रात के समय ही किया जाएगा। इसके चलते आज रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक सड़क पर दो घंटे आवाजाही और दो घंटे यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। जिसमें 31 मई तक दो-दो घंटे के अंतराल पर यातायात बंद रहेगा।

दी यह जानकारी

इस संबंध में एनएच के सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि इस दौरान अल्मोड़ा और हल्द्वानी से आने-जाने वाले वाहनों को वाया क्वारब और रामगढ़-नथुवाखान होते हुए भवाली भेजा जाएगा। एसडीएम बीसी पंत ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए दो-दो घंटे के अंतराल पर रात के समय पहाड़ी कटान की अनुमति दी गई है।

Exit mobile version