Site icon Khabribox

नैनीताल: जरूरी खबर: 1 जुलाई से बंद होगा पैराग्लाइडिंग का संचालन

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के रामनगर में पैराग्लाइडिंग का संचालन कल से बंद हो जाएगा।

कल से बंद होगी पैराग्लाइडिंग

मिली जानकारी के अनुसार देश-विदेश से पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने के लिए भीमताल और नौकुचियाताल पहुंचने वाले सैलानियों को कल से पैराग्लाइडिंग का लुत्फ नही मिलेगा। कल‌ यानि एक जुलाई से पर्यटन विभाग ने पैराग्लाइडिंग के संचालन को बंद करने का निर्णय लिया है। बताया कि सालभर में तीन महीने मानसून सत्र होने के चलते विभाग की ओर से पैराग्लाइडिंग का संचालन बंद रखा जाता है।

Exit mobile version