Site icon Khabribox

नैनीताल: जरूरी खबर: इस दिन होगी उत्तराखंड संयुक्त पीएचडी परीक्षा की पहली काउंसलिंग, जानें

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में उत्तराखंड राज्य पीएचडी सम्मिलित प्रवेश परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों व परीक्षा से छूट प्राप्त सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी है।

दी यह जरूरी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह काउंसलिंग आगामी जनवरी में होगी। जिसमें बताया गया है कि पहली काउंसिलिंग आगामी 3 जनवरी को अर्थशास्त्र विषय को छोड़कर शेष सभी विषयों की एवं 6 जनवरी को अर्थशास्त्र विषय की डीएसबी परिसर नैनीताल एवं सर जेसी बोस परिसर भीमताल में विषय के अनुसार होगी। जो सुबह 11 बजे से आयोजित होगी।

Exit mobile version