Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विवि के विद्यार्थियों के लिए जरूरी अपडेट, अब बिना विलंब शुल्क के भर सकेंगे ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र, देखें

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

देखें वेबसाइट

मिली जानकारी के अनुसार छात्रनेताओं के विरोध के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय ने विलंब शुल्क बढोतरी का फैसला वापस ले लिया है। जिसके बाद अब विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकेंगे। बताया कि आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर तक खुली रहेगी। विद्यार्थी kunainital.samarth.edu.in और kuntl.net पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते हैं।

20 नवंबर तक करें आवेदन

इस संबंध में कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर तथा व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के मुख्य, बैक एवं एक्स के तृतीय, पंचम, सप्तम और नवम सेमेस्टर तथा स्नातक, स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर बैक परीक्षा के लिए समर्थ और ईआरपी पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर तक खुली रहेगी।

Exit mobile version