Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी अपडेट, आगे बढ़ी यह तिथि

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी सामने आई है।

दी यह जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार इन विद्यार्थियों के लिए एक सूचना जारी की गई है। जिसमें स्नातक वार्षिक पद्धति के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम तृतीय वर्ष की मुख्य और एक्स-स्टूडेंट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र ईआरपी पोर्टल के माध्यम से भरे जा रहे हैं। बताया कि कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल के अनुसार यह प्रक्रिया पहले 24 जनवरी से 15 फरवरी तक निर्धारित थी, जिसे छात्रहित को ध्यान में रखते हुए अब 22 फरवरी तक विस्तारित कर दिया है।

Exit mobile version