Site icon Khabribox

नैनीताल: उत्तरायणी पर्व पर पुलिस का अभेद्य कवच, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में जनपद हाई अलर्ट मोड पर

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ नैनीताल जिले में उत्तरायणी पर्व के अवसर पर कल दिनांक 14 जनवरी 2026 को जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, साथ ही
एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल  एसपी संचार रेवाधर मठपाल को सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस का अभियान

वहीं आज जनपद के सभी प्रमुख भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, मेला स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान भी प्रभावी रूप से लागू किया गया है। इसी क्रम में एसपी नैनीताल, एसपी हल्द्वानी, सीओ हल्द्वानी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता एवं अन्य पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से चैकिंग कर तिकोनिया से मंगल पड़ाव, सदर बाजार, मीरा बाजार आदि भीड़- भाड़ वाले स्थान में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा लगातार फुट पेट्रोलिंग एवं एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अराजकता/ नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 11 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इसके अलावा सभी थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Exit mobile version