Site icon Khabribox

नैनीताल: पंचायती चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी का नशे पर कड़ा प्रहार, 12 पेटी अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में SOG प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में SOG एवं कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अवैध शराब कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए बड़ी मंडी परिसर में स्थित बंद सुदा कैंटीन नंबर 5 के पास से एक नशे के तस्कर अभियुक्त अमन गुप्ता (उम्र 24 वर्ष) पुत्र श्री राजकुमार गुप्ता, निवासी- चौधरी कॉलोनी, गोजा जाली, बनभूलपुरा जनपद नैनीताल गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। पूछताछ पर अभियुक्त फुटकर एवं पेटियों में शराब बेचने का काम करता है। आज अवैध शराब को कहीं सप्लाई करने की फिराक में था, जिसे SOG टीम ने मौके पर ही धर दबोचा।

बरामदगी का विवरण

➡️ 08 पेटी अंगूर मार्का
➡️ 04 पेटी माल्टा मार्का
➡️ कुल 12 पेटियों में 567 टेट्रा पैक (180 ml) देशी मसालेदार शराब

पुलिस टीम रहीं शामिल

SOG प्रभारी उ0नि0 संजीत राठौड़
चौकी प्रभारी मंडी उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा
का0 संतोष बिष्ट SOG
का0 अरुण राठौर  SOG
का0 भूपेन्द्र जेष्ठा SOG
का0 ललित मेहरा चौकी मंडी

Exit mobile version