Site icon Khabribox

नैनीताल: नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्षों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में आज दिनाक- 17/01/2025 को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर पालिका परिषद नैनीताल, भवाली और भीमताल की मतपेटिकाओं के संकलन हेतु प्रस्तावित स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और संचालन को सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

इस निरीक्षण में राजकीय अटल-आदर्श बालिका इंटर कॉलेज तल्लीताल में किया गया। जहां प्रमोद कुमार साह, क्षेत्राधिकारी नैनीताल, वरुणा अग्रवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल, रमेश बोरा, थाना अध्यक्ष तल्लीताल, भवाली, तथा संबंधित PWD अधिकारियों और बैरिकेडिंग व सुरक्षा प्रबंध के ठेकेदारों के साथ सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। निर्देशों के अनुपालन में सुरक्षात्मक प्रबंधन और बैरिकेडिंग की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Exit mobile version