Site icon Khabribox

नैनीताल: 03 व 04 नवंबर को राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिले में Drone–No Fly Zone‌ घोषित, नियमों के उल्लंघन पर होगी यह कार्यवाही

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नैनीताल जिले के भ्रमण पर आ रही है।

की यह अपील

राष्ट्रपति दिनांक 3 व 4 नवंबर 2025 को जनपद नैनीताल के भ्रमण पर आ रहीं हैं। उनके भ्रमण एवं प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा संपूर्ण जनपद में Drone–No Fly Zone‌ घोषित किया गया है। जिस आदेश के अंतर्गत जनपद में सभी प्रकार के ड्रोन को उड़ाना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही जनपद में निवासरत अथवा बाहर से घूमने आ रहे सभी ड्रोन हैंडलर, ब्लॉगर्स, वीडियोग्राफर से अपील है कि किसी भी प्रकार के ड्रोन को अनाधिकृत रूप से न उड़ाएं, अन्यथा सुसंगत धाराओं में संबंधित के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया जाएगा।

Exit mobile version