Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय की पहल, अब सेना के लिए तैयार किए जाएंगे युवा, मिलेगा प्रशिक्षण

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊँ विश्वविद्यालय में अब युवाओं को सेना के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सेना के रिटायर्ड अधिकारियों को विजिटिंग प्रोफेसर किया जाएगा नियुक्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमाऊं विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स को नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) के सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा सभी विद्यार्थियों के लिए डीएसबी परिसर की लाइब्रेरी और हास्टल में पुस्तके उपलब्ध होंगी। जिससे विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे।

Exit mobile version