Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 413 चालकों एवं सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले 30 व्यक्तियों के विरुद्ध हुई यह कार्यवाही

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का चैकिंग अभियान

इसी क्रम में हरबंस सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के निर्देशन जनपद में चलाई जा रही सघन चैकिंग अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 413 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 11 वाहन सीज व 26 DL निरस्तीकरण‌ की कार्यवाही की गई तथा 1,55,500 रुपये का राजस्व जमा किया गया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले 30 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

पुलिस की कार्यवाही

इसके अतिरिक्त जगदीप नेगी थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दिनांक 09.10.2024 को एक कार चालक 1- विनय सिंह मेहरा पुत्र खीम सिंह मेहरा निवासी डोलपार भुजियाघाट जिला नैनीताल उम्र-37 वर्ष द्वारा अपने वाहन संख्या  UK04G9105 आई 20 कार को नशे शराब में मदहोश होकर लहराते हुये चलाये जाने पर चैकिंग टीम द्वारा *गोरखपुर तिराहे पर रोककर चैक कर मेडिकल परीक्षण कराकर मु0अ0स0 2098/24 अन्तर्गत एमबीएक्ट में गिरफ्तार किया गया तथा कार को सीज किया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

चैकिग के दौरान चालक पवन कुमार दुम्का पुत्र स्व0  हीरा वल्लभ निवासी खैरोला पाण्डे भीमताल द्वारा अपने वाहन UK 04 L 0833 पोलो कार नशे शराब में मदहोश होकर लहराते हुये चलाये जाने पर चैकिंग टीम द्वारा रोककर चैक किया गया तथा चालक का मेडिकल परीक्षण कराकर चालक के विरुद्ध मु0अ0स0 2113/24 अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर कार को सीज आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा
2- हे0का0 हुकुम सिंह
3- हे0का0 दीप कुमार
4- कानि0 जीवन कुमार 
5- कानि0 ललित आगरी
6- कानि0 वारिस अली
7- हो0गा0 आशीष पडियार

Exit mobile version