Site icon Khabribox

नैनीताल: सघन चेकिंग अभियान: नियमों का उल्लंघन करने पर 51 लोगों के विरुद्ध हुई यह कार्यवाही

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

इसी क्रम में पुलिस द्वारा होटल, ढाबे, फेरी ठेले, रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन और विभिन्न प्रतिष्ठानों पर चैकिंग की गई। इस अभियान में कुल 123 होटल, 68 ढाबों, 15 ठेलों, फड़-फेरी, रोडवेज स्टेशन और रेलवे स्टेशन सहित अन्य प्रतिष्ठानों की गहनता से जांच की गई। चैकिंग के दौरान अनिमियतता पाए गए 51 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। साथ ही, लगभग 100 व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया।

Exit mobile version