Site icon Khabribox

नैनीताल: होली पर्व के दृष्टिगत पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी, एक तस्कर आया गिरफ्त में

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में नशा मुक्ति अभियान के तहत कमीत जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये सुरागरसी पतारसी कर चैकिंग के दौरान चौकी धारी पोखराड रोड से दिनांक 12.03.2025 को अभियुक्त मोहन सिंह पुत्र स्व दीवान सिंह निवासी ग्राम कौल तहसील धारी थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल के कब्जे से बरामद 355 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुक्तेश्वर पर FIR  NO- 06/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह प्रभारी चौकी धारी
2- कांस्टेबल गुरजंट सिंह
4-कांस्टेबल राजेंद्र मेहरा

Exit mobile version