Site icon Khabribox

नैनीताल: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में आयोजित हुआ योग शिविर, स्वस्थ तन-स्वस्थ मन की ओर बढ़ाया कदम

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसएसपी  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद नैनीताल के समस्त थाना परिसरों एवं पुलिस लाइन हल्द्वानी में योग शिविर का आयोजन किया गया।

योग को जीवन का अहम हिस्सा बनाने का लिया संकल्प

इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” को आत्मसात करते हुए सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ध्यान व अन्य योग आसनों का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों द्वारा योग क्रियाओं के लाभ, मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन और शारीरिक रोगों में इसके उपयोग की जानकारी दी गई। मुख्य आयोजन मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में संपन्न हुआ। जहाँ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए और योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

रहें उपस्थित

इसी क्रम में जनपद के सभी थाना/चौकियों में भी योग अभ्यास सत्र आयोजित किए गए। उक्त योग कार्यक्रम में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, तथा प्रशिक्षक के तौर पर आए डॉ0 कंचन सूण, डॉ0 ज्योत्सना कुनियाल, डॉ0 कमेंद्र सक्सेना, डॉ0 मनोज कुमार, डॉ0 नवनीत सिंह दरियाल उपस्थित रहे।

Exit mobile version