Site icon Khabribox

नैनीताल: उत्तराखंड घूमने आया था जायसवाल परिवार, हादसे में एक की मौत, 11 लोग घायल

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल से वापस लौट रहे उत्तरप्रदेश के पर्यटकों की कार बीते शुक्रवार को ज्योलीकोट इलाके में रेलिंग से टकरा गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई।

खाई में गिरी कार, एक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या शहर स्थित सुभाषनगर में हनुमान मंदिर के निकट के निवासी विशाल अपनी मां साधना उर्फ तनु जायसवाल, सुल्तानपुर में आजादनगर स्थित गांधी स्कूल निकट के निवासी मामा राजेंद्र जायसवाल और ननिहाल पक्ष के अन्य लोगों के साथ दो दिन पहले अपनी कार से हरिद्वार पहुंचे थे। यहां हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने के बाद परिवार नैनीताल पहुंचा था। नैनीताल पहुंचने तक विशाल ने ही कार चलाई थी, लेकिन वापसी के वक्त नाना गुलाब चंद्र जायसवाल के आग्रह पर विशाल ने नाना को गाड़ी चलाने को दे दी। तभी दोगांव के पास गाड़ी से नियंत्रण हट गया और कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय विशाल जायसवाल ने अस्पताल पहुंचाने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं कार में सवार 11 अन्य लोग घायल है। जिसमें दो पुरुष, छह महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। इन घायलों का हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल और डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Exit mobile version