Site icon Khabribox

नैनीताल: ऐपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए जानकी देवी को मिला सम्मान, उत्तराखंड राज्य शिल्प रत्न पुरस्कार से हुई सम्मानित

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के मल्लीताल गोपाला सदन निवासी जानकी बिष्ट को सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जानकी बिष्ट को उत्तराखंड राज्य शिल्प रत्न पुरस्कार मिला है। राज्य के 11 हस्तशिल्पियों को यह सम्मान दिया गया जिसमें नैनीताल की जानकी बिष्ट को ऐपण के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार उन्हें बीते बुधवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक समारोह में दिया।

Exit mobile version