Site icon Khabribox

नैनीताल: दीजिए बधाई:‌ प्रज्ञा पांडे का अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी PWC में ‘वरिष्ठ सहयोगी’ पद पर चयन, खुशी की लहर

नैनीताल: सरोवर नगरी की होनहार बेटी प्रज्ञा पांडे को बधाई दीजिए। उन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इस पद पर चयन

जी हां उनका चयन अमेरिका की प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी पीडब्ल्यूसी (PwC) में वरिष्ठ सहयोगी के पद पर हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रज्ञा की प्रारंभिक शिक्षा सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, नैनीताल से हुई। इसके बाद उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें फ्रांस में प्रशिक्षण का अवसर भी मिला। पंतनगर से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (MANAGE) से एमबीए किया। कैंपस सिलेक्शन के जरिए उनका पहला चयन ‘पीडब्ल्यूसी इंडिया’ में हुआ था। भारत में पीडब्ल्यूसी इंडिया और ग्रांट थॉर्नटन जैसी नामी कंपनियों में सेवाएं देने के बाद उन्होंने वर्ष 2025 में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह अमेरिका चली गईं, जहां उन्होंने सैन फ्रांसिस्को विश्वविद्यालय से ‘मार्केटिंग इंटेलिजेंस’ में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी होते ही उन्हें पीडब्ल्यूसी अमेरिका में वरिष्ठ सहयोगी के पद पर नियुक्ति मिल गई। प्रज्ञा की इस उपलब्धि से परिवार और शिक्षा जगत में खुशी की लहर है।

Exit mobile version