Site icon Khabribox

नैनीताल: कैंची धाम मेला-2026: एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ ने सोशल मीडिया पर साझा किया धन्यवाद संदेश

नैनीताल: विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम मेला-2026 के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफल आयोजन के बाद नैनीताल पुलिस ने सभी सहयोगी संस्थाओं और आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जताया आभार

नैनीताल पुलिस द्वारा जारी एक धन्यवाद संदेश में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टीसी, आईपीएस ने जनपद की जनता, श्रद्धालुओं, मंदिर समिति, मीडिया प्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, केंद्रीय बलों, स्वयंसेवकों तथा पुलिस कर्मियों के सहयोग की सराहना की। एसएसपी ने कहा कि सभी के सहयोग, धैर्य और अनुशासन के कारण यह भव्य आयोजन सफल और स्मरणीय बन सका। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), कुमाऊं कमिश्नर, कुमाऊं आईजी और जिलाधिकारी के मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि देशभर से उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना मिल रही है, जो पूरे पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है। सोशल मीडिया और श्रद्धालुओं से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रियाएं पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने का कार्य कर रही हैं तथा बेहतर सेवा के लिए प्रेरित कर रही हैं। अपने संदेश के अंत में एसएसपी ने बाबा नीम करोली महाराज का आशीर्वाद सभी पर बने रहने की कामना करते हुए सभी का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

Exit mobile version