Site icon Khabribox

नैनीताल: नववर्ष पर साथ में रखें आधार कार्ड


नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नववर्ष आने वाला है। जिसको लेकर नैनीताल में जश्न की तैयारियां हो रहीं हैं।

आधार कार्ड की पड़ेगी जरूरत

इस पर पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वह नववर्ष के मौके पर यदि आवाजाही करते हैं तो अपना आधार कार्ड साथ में रखें। बताया कि स्थानीय लोगों को भी आधार कार्ड चेक कर सामान्य तरीके से प्रवेश दिया जाएगा। जिन होटलों में पार्किंग की सुविधा है उन होटलों में बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को भी सामान्य प्रवेश दिया जाएगा। स्थानीय नागरिक अन्य वाहनों से हैं तो उनका आधार कार्ड चेक कर सामान्य प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही लोकल टैक्सियों को भी सामान्य प्रवेश दिया जाएगा। सरकारी सेवा से संबंधित वाहनों को सामान्य प्रवेश दिया जाएगा। जिनके व्यापार या दुकानें नैनीताल शहर में हों उनको भी सामान्य प्रवेश दिया जाएगा।

Exit mobile version