Site icon Khabribox

नैनीताल: कैंची धाम जाने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान, वीकेंड पर लागू हुआ रूट डायवर्जन, निजी वाहनों की एंट्री पर रोक

नैनीताल: वीकेंड पर श्री कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यातायात एवं डायवर्जन योजना लागू की है।

डायवर्जन‌ प्लान

यह व्यवस्था शनिवार (19 सितंबर 2026) और रविवार (20 सितंबर 2026) को सुबह 06:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। मार्गों पर अतिरिक्त यातायात दबाव को नियंत्रित करने और सुचारू आवागमन के लिए जारी किए गए मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं।

पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था


•  ​हल्द्वानी-भीमताल मार्ग से आने वाले वाहन: बाहरी राज्यों और जनपदों से निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। वहां से कैंची धाम के लिए स्थानीय शटल (सार्वजनिक) सेवा से भेजा जाएगा।
•  ​नैनीताल-गेठिया मार्ग से आने वाले वाहन: नैनीताल की ओर से आने वाले पर्यटकों के निजी वाहन भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में खड़े होंगे। यहां से भी श्रद्धालु शटल सेवा के जरिए ही मंदिर जा सकेंगे।
• ​टैक्सी व कमर्शियल वाहन: कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सियों का अनावश्यक प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। निर्धारित पार्किंग स्थलों से ही यात्रियों को शटल सेवा मिलेगी।


भारी वाहनों का डायवर्जन


• ​अल्मोड़ा/रानीखेत से हल्द्वानी जाने वाले भारी वाहन: कैंची धाम और भवाली में जाम से बचने के लिए भारी वाहनों को क्वारब व खैरना से रामगढ़/मुक्तेश्वर होकर भेजा जाएगा।
• ​आवश्यक सेवाओं वाले वाहन: हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाली आवश्यक सेवाओं की गाड़ियों को आने-जाने की अनुमति रहेगी। अन्य भारी वाहनों को भवाली सैनेटोरियम तिराहे से पीछे रोककर चरणबद्ध तरीके से छोड़ा जाएगा।
हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
• ​पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले चार पहिया वाहनों को आवश्यकतानुसार क्वारब-रामगढ़-रातीघाट बाईपास मार्ग से भेजा जाएगा।
• ​भवाली से पर्वतीय इलाकों की ओर जाने वाले वाहनों को स्थिति के अनुसार रामगढ़ व खुटानी मोटर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जा सकता है।


अपील व आपातकालीन सेवाएं

अस्पताल, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड व पुलिस जैसे आपातकालीन वाहनों के लिए कॉरिडोर खुला रखा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं, पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क किनारे वाहन पार्क न करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें।

Exit mobile version