Site icon Khabribox

नैनीताल: जानें माता नयना देवी मंदिर के अनुसार इस वर्ष 20 या 21 अक्टूबर कब होगी दीपावली, यहां एक क्लिक में देखें

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल की आराध्य देवी माता नयना देवी मंदिर के अनुसार इस वर्ष दीपावली का पर्व 21 अक्टूबर को है।

यह पांचों पर्व सनातन धर्म में समृद्धि और कल्याण का प्रतीक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष दीपावली-महालक्ष्मी का पर्व 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं धनतेरस 18 अक्टूबर को, नरक चतुर्दशी 19 अक्टूबर को, गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को और यम द्वितीया-भैया दूज 23 अक्टूबर को होगी। बताया कि इस बार अमावस्या तिथि 20 और 21 अक्टूबर दोनों दिन पड़ रही है, किंतु ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार 21 अक्टूबर की रात्रि लक्ष्मी पूजन शुभ फलदायी रहेगा। यह तिथि प्रदोषकाल में पड़ने से शुभ फल देने वाली है। सभी की तिथियां सर्वसम्मत हैं।

Exit mobile version