Site icon Khabribox

नैनीताल: नवंबर में कुमाऊं विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी शामिल, भव्य आयोजन की तैयारियां जारी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय का नवंबर में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा ‌ इस कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए आगामी 4 नवंबर काे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दौरा प्रस्तावित है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमाऊं विश्वविद्यालय वर्ष 1972 में स्थापित हुआ। अगर राष्ट्रपति इस दीक्षांत समाराेह में शामिल हाेती हैं ताे महाविद्यालय के 53 वर्ष के इतिहास में ऐसा पहली बार हाेगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान रावत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु के 4 नवंबर काे अपराह्न 3 बजे आने का कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। उनके साथ ही प्रदेश के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस समारोह को भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। बताया कि दीक्षांत समारोह में अर्थशास्त्र व हिंदी विषयों में तीन डीलिट सहित कुल 234 शोधार्थियों को उपाधियां और 90 पदक भेंट किये जाएंगे।

Exit mobile version