Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विवि ने घोषित किया सम सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम, यहां करें चेक

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 की सम सेमेस्टर (मुख्य, बैक और एक्स-स्टूडेंट) परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है।

दी यह जानकारी

जिस पर विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों में पंजीकृत छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम ‘समर्थ’ पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर अपना परिणाम देखने के लिए एबीसी आईडी (ABC ID) उपलब्ध होना अनिवार्य है। उप परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी किसी तकनीकी या अन्य कारणवश समर्थ पोर्टल पर लॉगिन नहीं कर पा रहा है, तो उसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे विद्यार्थी सीधे अपने संबंधित महाविद्यालय या संस्थान से संपर्क कर अपना परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version