Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विवि में इतने में से सिर्फ 7 पदों पर मिल पाए योग्य शिक्षक, जल्द मिलेगी नियुक्ति

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रही नियमित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का साक्षात्कार राउंड पूरा हो गया है।

इतने पदों पर हुई नियुक्ति

मिली जानकारी के अनुसार जिसमें कड़े मानकों के कारण 35 में से केवल 7 पदों के लिए ही योग्य उम्मीदवार मिल सके हैं। फार्मेसी, भूगोल, हिन्दी और समाजशास्त्र के 7 पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। शेष 28 पदों के लिए मानक के अनुरूप योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पाए, जिन्हें अब दोबारा विज्ञापित किया जाएगा। कार्य परिषद की अगली बैठक में चयनित नामों पर अंतिम मुहर लगते ही नियुक्ति पत्र बांट दिए जाएंगे। वहीं विश्वविद्यालय अब खाली रहे 28 पदों के लिए फिर से आवेदन मांगेगा।

Exit mobile version