Site icon Khabribox

नैनीताल: अखिल भारतीय जी-जित्सु प्रतियोगिता में कुमाऊं विवि का शानदार प्रदर्शन, देशभर में हासिल किया दूसरा स्थान




नैनीताल: भोपाल के एलएनसीटीई (LNCTE) में ‘अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी जी-जित्सु (महिला-पुरुष) प्रतियोगिता’ आयोजित किया गया।


खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं


जिसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्वविद्यालय की टीम ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 से 24 अप्रैल तक चली इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय ने कुल 13 पदक जीते।

• ​स्वर्ण पदक: 07

• ​रजत पदक: 05

• ​कांस्य पदक: 01

Exit mobile version